Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव : दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63, केरल में 49.70 और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केरल में 49.70 प्रतिशत और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम में मतदान शाम 5 बजे तक और केरल एवं पुडुचेरी में शाम 6 बजे तक चलेगा।

09 Apr 2026

विधानसभा चुनाव : दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63, केरल में 49.70 और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली। असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत, केरल में 49.70 प्रतिशत और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केरल में 49.70 प्रतिशत और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम में मतदान शाम 5 बजे तक और केरल एवं पुडुचेरी में शाम 6 बजे तक चलेगा।

इससे पहले सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87 प्रतिशत, केरल में 16.23 और पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदातान हुआ था। असम के विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत में विविधता देखने को मिली, जहां कई जिलों में 40 प्रतिशत के आसपास मतदान दर्ज किया गया।

केरल के सभी जिलों में मतदान की रफ्तार संतुलित रही, जहां सुबह 11 बजे तक लगभग 31 से 35 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। पुडुचेरी में भी मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं।

चुनाव आयोग ने चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की है।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में वेबकास्टिंग और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जबकि हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इन तीनों क्षेत्रों की कुल 296 विधानसभा सीटों पर 5.3 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें बड़ी संख्या में पहली बार मतदान करने वाले युवा और महिलाएं शामिल हैं।

असम की 126 सीटों पर 41 दलों के 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 59 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में लगभग 2.5 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं और इसके लिए 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह चुनाव 2023 में हुए परिसीमन के बाद पहला महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है, जिसमें भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस वापसी की उम्मीद में है।

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा-नीत राजग के बीच है। माकपा के नेतृत्व वाला एलडीएफ लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा नीत राजग उसे कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर कुल 294 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां वर्तमान में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी कर रहे हैं और इसे भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

पुडुचेरी में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान के लिए ईवीएम, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त मशीनें भी रिजर्व में रखी गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव : दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63, केरल में 49.7
निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केरल में 49.70 प्रतिशत और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News